इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू की जाएगी। ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर अब 13 अक्टूबर से फिर से आवेदन किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों के पास 27 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका होगा। कुल 1700 पदों पर भर्ती की जाएगी। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों के नाम: ग्रुप-3 सब इंजीनियर
पदों की संख्या : 1700
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 27 अक्टूबर, 2026
इस प्रकार करें आवेदन: पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें